Pratahkal - Jaipur News Update - Reet will be held every year like UPSC in the state
जयपुर : कांग्रेस (Congress) नेता और गहलोत सरकार (Gehlot government) में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला (BD Kalla) ने कहा- राजस्थान सरकार (Government of Rajasthan) भी अब यूपीएससी (UPSC) की तर्ज पर हर साल रीट और खाली पड़े पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। ताकि एक भी पद रिक्त न रहे। राजस्थान के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सके। इसे लागू करने के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को कल्ला बेरोजगारों के महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
10 मुद्दों को लेकर जुटे बेरोजगार
अभी तक महासम्मेलन पॉलिटिकल पार्टियों, सामाजिक संगठनों के ही होते रहे हैं। इस कड़ी में अब बेरोजगार भी जुड़ गए हैं। शायद यह पहला मौका होगा, जब बेरोजगारों का महासम्मेलन हो रहा है। राजस्थान में बेरोजगारी, पेपर लीक, रोजगार जैसे 10 मुद्दों को लेकर बेरोजगार जयपुर
(Jaipur)
के त्रिवेणी नगर स्थित सामुदायिक भवन में जुटे हैं। खास बात यह है कि इसमें सत्ताधारी पार्टी के साथ ही विपक्षी पार्टी से भी नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस से शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला और क्रञ्जष्ठष्ट चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सम्मेलन में पहुंचे। भाजपा (BJP) की ओर से सिर्फ प्रवक्ता रामलाल शर्मा ही इस कार्यक्रम में शामिल हुए । प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) नहीं पहुंच पाए।
धर्मेंद्र राठौड़ बोले- एक लाख पदों की भर्ती विज्ञप्ति जारी होगी
आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा- आज बेरोजगारों के मंच पर मैं और कल्ला जी भाजपा के नेताओं से बहस करने के लिए आए थे। भाजपा के नेता जानते थे । उन्होंने बेरोजगारों के लिए ना कोई काम किया है, न भविष्य में करेंगे। इसलिए आज ना तो सीपी जोशी और ना ही राजेंद्र राठौड़ आए हैं। मैं आज आप सभी से वादा कर के जा रहा हूं। आचार सहिता लगने से पहले 1 लाख पदों की भर्ती विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। जितने लोग आप चाहेंगे, उतने लोग से सीएम गहलोत मिलेंगे। बेरोजगारों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करेगा। राठौड़ ने कहा- आज दोपहर 3 बजे भाजपा के नेता आएंगे। आप उनसे जरूर पूछना कि मोदी सरकार ने अब तक कितने लोगों को रोजगार दिया है। मैं यह दावा कर रहा हूं। भाजपा सरकार में जितने लोगों को मोदी जी ने रोजगार नहीं दिया, उससे ज्यादा रोजगार अशोक गहलोत सरकार ने दिया है।
उपेन यादव बोले- पेपरलीक पर चुप रहने के लिए एक करोड़ की रिश्वत ऑफर हुई
इससे पहले राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा- जब मैं जेल गया था, तब बाड़े नंबर 13 में मुझे पेपर लीक मामले में चुप रहने के लिए 1 करोड़ रूपए की रिश्वत ऑफर की गई थी । मैं लालच में नहीं आया। मैंने जेल से रिहा होने के बाद एक बार फिर से पुरजोर तरीके से पेपर लीक माफिया के खिलाफ आवाज उठाई। यही कारण है कि काफी लोग मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए मेरे पीछे पड़े हैं। डरने वाला नहीं हूं।
Editorial

Editorial

Next Story