Pratahkal - Crime News Update - The robber who tried unsuccessfully to rob Kothari Jewelers of Mirarade was arrested in Bihar

मुंबई : कुछ दिन पहले मीरारोड (Mira Road) के कोठारी ज्वैलर्स (Kothari Jewelers) को लूटने की कोशिश करने वाला लुटेरे काे पुलिस ने आखिरकार बिहार से गिरफ्तार (Arrested from Bihar) कर ही लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लुटेरे ने अपने साथीदार के साथ मिलकर कोठारी ज्वैलर्स को देशी कट्टे से डरा धमकाकर लूटने की नाकाम कोशिश की थी। लेकिन भागते समय लुटेरे ने व्यापारी की मोबाईल छीनकर फरार हाे गए थे। 27 मई काे कोठारी ज्वैलर्स शॉप में दो अज्ञात युवक लूटपाट करने के ईरादे से घुसे थे और देशी कट्टा निकाल कर ज्वैलर को डरा-धमकाकर लूटने की कोशिश की। लेकिन ज्वैलर मोहित रमेश कोठारी निवासी डबाेक (जिला उदयपुर, त.मावली) ने बिना डरे दोनों का सामना करते हुए शॉप के बाहर आकर निकलकर शाैर मचाया। यह देख दोनों मौके से भागे और जाते जाते काउंटर पर रखे मोबाईल काे ले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गयी। व्यापारी की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ी वारदात होते होते टल गई। व्यापारी ने मीरारोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थई। इस मामले में मीरारोड पुलिस के साथ साथ क्राईम ब्रांच यूनिट 1 काशीमिरा के पीआय अविराज कुरांडे की टीम भी छानबीन में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज से दोनों अपराधियों की पहचान की गई। मुख्य अपराधी बिहार के जिला सिवान निवासी आशुतोष कुमार उर्फ शिवम संतोष कुमार गुप्ता के नाम से हुई। इस पर क्राईम ब्रांच यूनिट 1 काशीमिरा की टीम के कैलास टोकले, पुष्पराज सुर्वे,राजू तांबे, संदीप शिंदे,संजय पाटील, संतोष लांगड़े, विजय गायकवाड़, पुष्पेंद्र थापा और यूपी पुलिस के पीआय गोपाल पांडेय ,चंदन गेहलोत आदि की मदद से उसके गांव बिहार से फस धरदबोचा गया । पकड़कर उसे मीरारोड लाकर पूछताछ की गई ताे उसने अपराध करने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों में उसकी शादी तय होने वाली थी और शादी का खर्चा बहुत होने वाला था। शादी सिर पर थी और उसके पास कुछ नही था। इसलिए शादी का खर्च पूरा करने के लिए लूटपाट करने की साजिश रची गयी। लेकिन ज्वैलर्स व्यापारी की सूझबूझ और बहादुरी से वारदात को अंजाम नही दे पाए और जेल पहुँच गए।
Editorial

Editorial

Next Story