Pratahkal-Mumbai-Kandivali-Murder on suspicion of Illegitimate Relationship

मुंबई । कांदिवली (Kandivali) की समता नगर पुलिस ने एक 38 साल के शख्स की लाश बरामद की है। इस शख्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट चार दिन पहले समता नगर पुलिस में दर्ज की गई थी। लाश मंगलवार को काशीमीरा के घोडबंदर इलाके से बरामद हुई है। जांच से पता चला है कि दिनेश कोसाराम प्रजापति (38) की हत्या (Murder) अवैध संबंधों के शक के चलते की गई है। मृतक प्रजापति के दोस्त सुरेश कोसाराम को शक था कि प्रजापति का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। पुलिस (Police) के मुताबिक, इसी शक के चलते सुरेश ने प्रजापति की हथौडे से पीट कर हत्या कर दी है। आरोपी (Accused) के इकबालिया बयान और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने समता नगर पुलिस स्टेशन ने पाली गांव के पास घोडबंदर इलाके से लाश (Dead Body) बरामद की है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिये भेज दी है।
Editorial

Editorial

Next Story