Pratahkal-Father Raped minor daughter

डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता) । बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी के साथ उसके ही सगे पिता ने दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता (Accused Father) फरार है। नाबालिग लड़की ने अपनी मां को पिता की हरकत के बारे में बताया तो मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसका पति गुजरात में मजदूरी करता है, जहां पर उसने एक दूसरी महिला को भी पत्नी की तरह साथ में रखा है। उसकी 17 साल की नाबालिग बेटी गांव में उसके साथ रहती है। 29 मई को उसका पति गांव में एक शादी समारोह में आया था। इस दौरान आरोपी पिता और बेटी शादी में जाने के लिए निकले। रास्ते में सुनसान जगह पर आरोपी पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इसके बाद उसकी नाबालिग बेटी घर आई और पिता की हरकतों के बारे में बताया। पहले तो वह बदनामी के डर से चुप रही है, लेकिन अब हिम्मत करके रिपोर्ट देने आई है। थानाधिकारी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।
Editorial

Editorial

Next Story