✕
ट्रेलर चोरी के आरोपी चालक - खलासी पुलिस रिमांड पर
By EditorialPublished on
न्यायालय ने माल से लदा ट्रेलर चोरी (Thest) करने के आरोप में गिरफ्तार (Accused ) ट्रेलर चालक तथा खलासी को गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेंगवा चित्तौड़गढ़ निवासी राहुल शर्मा पुत्र पवन कुमार की ओर से स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज

x

कपासन (प्रात: काल संवाददाता) । न्यायालय ने माल से लदा ट्रेलर चोरी (Thest) करने के आरोप में गिरफ्तार (Accused ) ट्रेलर चालक तथा खलासी को गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सेंगवा चित्तौड़गढ़ निवासी राहुल शर्मा पुत्र पवन कुमार की ओर से स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराए गए प्रकरण का अन्वेषण करते हुए अनुसंधान अधिकारी मुख्य आरक्षी तंवरसिंह झाला ने ट्रेलर चालक राजसमंद जिला के केलवा थानांतर्गत किशनपुरा निवासी देवीलाल नायक पुत्र पन्नालाल तथा खलासी किशनपुरा निवासी शेषमल नायक पुत्र धन्ना को मंगलवार को गिरफ्तार कर ट्रेलर डिटेन कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापसिंह राठौड़ के समक्ष पेश कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस रिमांड पर सौंपने का आवेदन पेश किया। न्यायालय ने पुलिस आवेदन पर दोनों को गुरुवार तक पुलिस रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटनास्थल की। मौका तस्दीक कराई हैं।
Next Story
Related News
X

