✕
जूलरी शॉप कर्मचारी की लाश शौचलय से बरामद
By EditorialPublished on
मंगलवार सुबह जवेरी बाजार में एक इमारत की चौथी मंजिल पर कॉमन टॉयलेट में एक 32 साल के जूलरी कर्मचारी की लाश (Dead Body) बरामद हुई है। कर्मचारी की लाश छत से लटकती हालत में पाई गई है। मृतक सावेश्वर राजवंशी का अभी छह महीने पहले ही विवाह हुआ था।

x

मुंबई । मंगलवार सुबह जवेरी बाजार में एक इमारत की चौथी मंजिल पर कॉमन टॉयलेट में एक 32 साल के जूलरी कर्मचारी की लाश (Dead Body) बरामद हुई है। कर्मचारी की लाश छत से लटकती हालत में पाई गई है। मृतक सावेश्वर राजवंशी का अभी छह महीने पहले ही विवाह हुआ था। पुलिस के मताबिक, अन्य जूलरी कर्मचारी इसी इमारत में रहते हैं और वहीं सोते हैं। मंगलवार सुबह एक कर्मचारी जब टॉयलेट पहुंचा और दरवाजा खोला तो उसने राजवंशी की लाश लटकते हुये देखी। कर्मचारी ने तुरंत अपने अन्य सहयोगियों को इसकी सूचना दी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने राजवंशी के गले से बंधी नायलॉन की रस्सी काटकर उसका मृतदेह नीचे उतारा। पुलिस तत्काल राजवंशी को जीटी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इसमें कोई अन्य आपराधिक पहलू नजर नहीं आ रहा है। एलटी मार्ग पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, राजवंशी 2 जून को दफ्तर आया था। उसके जाने के बाद उनके सहकर्मियों ने जब उसके सोने की जांच की तो नौ ग्राम सोना कम पाया गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
