✕
जूलरी रिटेल बिजनेस में 5 हजार करोड़ के साथ बिरला ग्रुप की एंट्री
By EditorialPublished on
आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने जूलरी रिटेल बिजनेस में अपने कदम मजबूती से रखते हुये करीब 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। समूह की ओर से ऐलान किया गया है कि नोवल ज्वेल्स के नाम से एक नया कारोबारी उपक्रम शुरु किया जा रहा है। समूह इसके जरिये देश भर में विशिष्ट जूलरी रिटेल स्टोर्स का कारोबार करेगी। इसमें इन-हाउस ब्रैंड्स शामिल होंगे।

मुंबई । आदित्य बिरला ग्रुप (Aditya Birla Group) ने जूलरी रिटेल बिजनेस में अपने कदम मजबूती से रखते हुये करीब 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। समूह की ओर से ऐलान किया गया है कि नोवल ज्वेल्स के नाम से एक नया कारोबारी उपक्रम शुरु किया जा रहा है। समूह इसके जरिये देश भर में विशिष्ट जूलरी रिटेल स्टोर्स का कारोबार करेगी। इसमें इन-हाउस ब्रैंड्स शामिल होंगे। पिछले दो साल में आदित्य बिरला समूह नये बिजनेस समूह में तीसरी बार हाथ आजमाने जा रही है। इससे पहले समूह पेंट्स और बी2बी ई-कॉम्रर्स में अपनी पैठ बनाई है। अब रिटेल जूलरी के क्षेत्र में समूह अपना विस्तार करने जा रही है। यहां उसे पहले से मजूबत जगह बना चुके तनिष्क और कल्याण जूलर्स और जोयालुक्कास जैसे खिलाड़ियों से मुकाबला करना होगा। आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला के मुताबिक, समूह नये उभरते क्षेत्र में विस्तार और विकास की संभावनायें तलाश रही है। इसके लिये समूह ने नये नेतृत्व की तैनाती की है जो इस ब्रैंडेड जूलरी रिटेल वेंचर का संचालन करेगी।

Editorial
Next Story
Related News
X


