Pratahkal-Mumbai-Acharya Tulsi's death anniversary celebrated
मुंबई । शासनश्री साध्वी जिनरेखा के सानिध्य में आचार्य तुलसी (Acharya Tulsi) की पुण्यतिथि विसर्जन दिवस के रूप में मनाई गई।साध्वी जिनरेखा ने जप अनुष्ठान करवाया। उन्होंने कहा कि आचार्य भिक्षु ने तेरापंथ धर्मसंघ (Terapanth Sangh) की नींव का बीजारोपण किया। उसी बीज को कल्पवृक्ष का रूप दिया आचार्य तुलसी ने। वे युगदृष्टा, युगसृष्टा और भविष्य दृष्टा थे। वे साहित्यकार, दार्शनिक, वक्ता, संगीतकार थे। उन्होंने जीवन विज्ञान, अणुव्रत, समणश्रेणी, उपासकश्रेणी, आदि अवदान दिये। साध्वी मधुरयशा, श्वेतप्रभा, धवल प्रभा ने भी विचार रखे। संचालन साध्वी मार्दवयशा ने किया। भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। निर्णायक संध्या मेहता थीं। प्रथम इन्द्रा धींग रही। संचालन प्रेमलता रांका व अरूणा मेहता ने किया। किरण बडाला ने आभार व्यक्त किया।
Next Story