✕
तीन दुकानों से 1.50 लाख रूपए और डीवीआर चोरी
By EditorialPublished on
शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में चोरों ने रात्रि को तीन दुकानों में घुसकर करीब डेढ़ लाख रूपए नकद और सीसीटीवी कैमरों की डीवीर सहित अन्य सामान चोरी (Theft) कर ले गए।

x

प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर । शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में चोरों ने रात्रि को तीन दुकानों में घुसकर करीब डेढ़ लाख रूपए नकद और सीसीटीवी कैमरों की डीवीर सहित अन्य सामान चोरी (Theft) कर ले गए।
पुलिस के अनुसार अर्चित पुत्र देवेन्द्र जैन निवासी भुवाणा ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी इन्द्रपुरी कॉलोनी में स्वास्तिक हार्डवेयर के नाम से दुकान है। 3 जून की रात्रि को वह हमेशा की तरह गोदाम बंद कर गया और दूसरे दिन आकर ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि उसके गोदाम की छत के चद्दर के किसी ने स्क्रू खुले हुए थे और गोदाम में सारा सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही दराज भी टूटी पड़ी थी, जिसमें डेढ़ लाख रूपए नकद गायब था। साथ ही डीवीआर भी गायब थी। उसके पड़ोसी हिंतावाला एन्टरप्राईजेज के भी जाली वाले दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर से 15 हजार रूपए नकद और पास ही स्थित कान्हा कार केयर का भी ताला तोड़कर वहां से भी कोपर, बैट्री व एल्यूमिनियम का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह सविना थाने में प्रकाश चन्द्र पुत्र इन्द्रलाल तेली निवासी सविना रेल्वे क्रोसिंग के पास मेन रोड़ सविना ने अज्ञात चोर के खिलाफ उसके घर से बाहर से ऑटो चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
