✕
राष्ट्रपति मुर्मू को मिला सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड
By EditorialPublished on
भारत (India) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को सूरीनाम (Suriname) के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी (President Chandrika Prasad Santokhi) ने सोमवार को उन्हें 'द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चैन ऑफ येलो स्टार' अवॉर्ड दिया।

x

पारामरिबो (एजेंसी) । भारत (India) की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को सूरीनाम (Suriname) के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी (President Chandrika Prasad Santokhi) ने सोमवार को उन्हें 'द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चैन ऑफ येलो स्टार' अवॉर्ड दिया।
राष्ट्रपति मुर्मू ये अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अवॉर्ड पाने के बाद मुर्मू ने कहा, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने सूरीनाम में भारतीयों के पहुंचने के 150 साल पूरे होने पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Programme) में भाग लिया।
- दोनों देशों के बीच 4 एमओयू साइन हुए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को प्रेसिडेंट पैलेस में संतोखी से मुलाकात की। दोनों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग भी साइन हुए। | ये एमओयू हेल्थ, कृषि और कैपेसिटी बिल्डिंग के फील्ड में किए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को सूरीनाम पहुंची थीं। राजधानी पारामरिबो के जोहान एडॉल्फ पेंगेल एयरपोर्ट पर प्रेसिडेंट चंद्रिका संतोखी ने पूरी राजकीय सम्मान के साथ उनका स्वागत किया था।
- मुर्मू बोलीं - दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से कम
मुर्मू ने कहा कि भारत की तरह सूरीनाम में भी कई जाति, धर्मों और भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं। भारत और सूरीनाम की दोस्ती ऐतिहासिक और कल्चरल रिलेशंस पर बनी है। हालांकि, दोनों देशों के बीच व्यापार क्षमता से काफी कम है। द्विपक्षीय व्यापा बढ़ाने के लिए सहयोग बढ़ाने की जरूरत है। रक्षा, आयुर्वेद और फार्मा क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाया जा सकता है।
भारत तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत तकनीकी सहयोग बढ़ाने और सूरीनाम के ह्यूमन रिसोर्स के स्किल डवलेपमेंट के लिए प्रतिबद्ध है। भारत क्विक इंपैक्ट प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देकर सूरीनाम के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनने के लिए तैयार है। उन्होंने सूरीनाम द्वारा इंडिया-एनडीपी फंड के तहत बनाए गए 'अर्ली फ्लड वार्निंग सिस्टम' के अप्रूव होने पर भी खुशी जताई।

Editorial
Next Story
Related News
X
