✕
3 लाख का डोडा पकड़ा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण की भोजासर थाना पुलिस (Thana police) ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक लग्जरी कार से 123. 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। दो तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। फिलहाल इनसे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी लोहावट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (Rural Superintendent of Police Dharmendra Singh Yadav) ने बताया कि भोजासर थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी इमरान खान ने जाब्ते के साथ कार्र

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण की भोजासर थाना पुलिस (Thana police) ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक लग्जरी कार से 123. 22 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। दो तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। फिलहाल इनसे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी लोहावट थाने का हिस्ट्रीशीटर है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव (Rural Superintendent of Police Dharmendra Singh Yadav) ने बताया कि भोजासर थाना क्षेत्र में थाना अधिकारी इमरान खान ने जाब्ते के साथ कार्रवाई करते हुए एसयूवी गाड़ी से 123. 22 किलो अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी (Accused) घनश्याम उर्फ श्याम जांगू पुत्र धीमा राम विश्नोई निवासी भजन नगर, रमेश पुत्र भीखाराम विश्नोई निवासी मूलराज नगर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल इन से डोडा पोस्त तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी रमेश पुत्र भीखाराम विश्नोई के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आगजनी और राजकार्य में बाधा के तीन मामले दर्ज हैं। भाई आरोपी घनश्याम उर्फ श्याम जांगू के खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास, आगजनी, डकैती और आर्म्स एक्ट के 10 मामले दर्ज हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X


