✕
गर्दन पर चाकू से वार के बाद भी मोटरसाइकल चलाकर अस्पताल पहुंचा शख्स
By EditorialPublished on
गले में चाकू घुसे हुए शख्स एक किलोमीटर मोटरसाइकल चलाकर अस्पताल पहुंचा। गले में चाकू और बहते खून को देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। पीड़ित शख्स को तुरंत एडमिट किया गया और चार घंटे की सर्जरी के बाद उसके गर्दन से चाकू को निकाला गया। मामला नवी मुंबई का है, यहां सानपाड़ा निवासी और व्यवसायी तेजस पाटिल की गर्दन पर जानलेवा हमला किया गया था। उसकी गर्दन पर जंग लगे चाकू से वार किया गया था।

मुंबई । गले में चाकू घुसे हुए शख्स एक किलोमीटर मोटरसाइकल चलाकर अस्पताल पहुंचा। गले में चाकू और बहते खून को देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। पीड़ित शख्स को तुरंत एडमिट किया गया और चार घंटे की सर्जरी के बाद उसके गर्दन से चाकू को निकाला गया। मामला नवी मुंबई का है, यहां सानपाड़ा निवासी और व्यवसायी तेजस पाटिल की गर्दन पर जानलेवा हमला किया गया था। उसकी गर्दन पर जंग लगे चाकू से वार किया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक चमत्कार ही है कि उसकी जान बच गई क्योंकि शख्स को काफी ज्यादा चोट पहुंची थी और खून (Blood) भी काफी बह गया था। जंग लगे चाकू को निकालने और डैमेज हुए ब्लड वेसेल्स को ठीक करने में चार घंटे की कड़ी मश्क्कत लगी। डॉक्टरों ने बताया कि राहत की बात यह रही कि शख्स के गर्दन पर चाकू उस नसों पर नहीं लगी जहां से ब्रेन तक खून पहुंचाया जाता है।
- भाई ने ही किया हमला
तेजस पाटिल ने बताया कि उसके 28 वर्षीय भाई मोनिश ने उस दौरान हमला किया जब वह सुबह सो रहा था। उसने बताया कि उसके भाई नशेड़ी है और नशे की हालत में ही उसने हमला किया। इस दौरान उसका दोस्त महेश भी साथ ही था।
पाटिल के मुताबिक, उसके भाई को पानी के टैंकर आपूर्ति बिजनेस में शामिल किया गया था, लेकिन वह बुरी संगत के कारण कोई काम नहीं करता था। नशे की लत के कारण वह बिगड़ गया था। पाटिल अभी भी सदमे में है कि उसके अपने भाई ने उस पर हमला किया। हत्या के प्रयास के मामले में सानपाड़ा पुलिस ने FIR दर्ज करा दिया है। मोनिश फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X


