✕
भाजपा महा जनसंपर्क अभियान लेकर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) द्वारा 30 मई से 30 जून तक आयोजित हो रहे महा जनसंपर्क अभियान (Chittorgarh Assembly) के कार्यक्रमों की कड़ी में आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय मुख्य वक्ता थे।

x

चितौड़गढ़ (प्रात:काल संवाददाता) । भाजपा (BJP) द्वारा 30 मई से 30 जून तक आयोजित हो रहे महा जनसंपर्क अभियान (Chittorgarh Assembly) के कार्यक्रमों की कड़ी में आगामी दिनों में चित्तौड़गढ़ विधानसभा में होने वाले संयुक्त मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों की बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी हेमंत कृष्ण विजयवर्गीय मुख्य वक्ता थे। बैठक को जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, मिट्ठू लाल जाट, रघु शर्मा, कमलेश पुरोहित, प्रधान देवेंद्र कंवर ने संबोधित किया। बैठक में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के सातों मोचों जिनमें भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओ बी सी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एस सी मोर्चा, एस टी मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी और चित्तौड़गढ़ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष जिनमें रतन डांगी, पवन आचार्य, भंवर सिंह खरडी बावड़ी, दिनेश शर्मा, रोहिताश्व जाट, जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, एम डी शेख, गोटू लाल सुथार सहित मंडल और मोर्चा महामंत्री और पदाधिकारी सम्मिलित रहे। बैठक में बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में मृत रेलयात्रियों को दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ता जिला संगठन प्रभारी विजयवर्गीय ने केंद्र की मोदी सरकार के सुशासन और जनकल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान के माध्यम से एक महीने तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी से सक्रिय सहभागिता निभाते हुए बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए दायित्व का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया। विधायक आक्या ने कहा कि इस विधानसभा में आयोजित होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के लिए सभी मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न हो चुकी है और सभी कार्यक्रमों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर उनको दायित्व सौंपे गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
