Pratahkal-Stirred by the death of many monkeys at Matheran hill station
मुंबई (प्रा.सं.) । प्रसिद्ध हिल स्टेशन माथेरान (Matheran Hill Station) में एक साथ कई बंदरों की मौत (Death of Monkeys) से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। माथेरान एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। छुट्टियों के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ होती है। माथेरान में बंदर भी आकर्षण का केंद्र हैं। इसी बीच माथेरान में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है।
जानकारी के मुताबिक, माथेरान में कुछ बंदरों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि माथेरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सात से आठ बंदर बेहोश मिले। आठ बंदरों में से दो तड़प रहे थे। हालांकि बाकी छह बंदर पहले ही मर चुके थे। बंदरों की मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। स्थानीय नागरिकों ने दोनों बंदरों को पानी पिलाने की कोशिश की। लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस बीच, वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बंदरों की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। तो क्या किसी ने रात में इन बंदरों को जहर दिया था ? या पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी पड़ी की वजह से बंदरों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है? ऐसे कई सवाल उठने शुरू हो गए है। हालांकि मामले की जांच चल रही है।
Editorial

Editorial

Next Story