Pratahkal-Rohit Sharma is better than Virat Kohli in England
नई दिल्ली (एजेंसी) । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) यानी डब्ल्यूटीसी (WTC) का फाइनल मुकाबला 7 जून से लंदन में खेला जाना है। डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में तो टीम इंडिया खिताबी जंग जीतने में नाकाम रही थी, मगर दूसरे सीजन में भारत (India) की नजरें ये टाइटल अपने नाम करने पर होगी। इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका बल्लेबाज निभा सकते हैं। अगर बैटर्स बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करते हैं तो उससे विपक्षी टीम पर तो दबाव पड़ेगा ही साथ ही भारतीय गेंदबाज भी बढ़ चढ़ कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करेंगे।
डब्ल्यूटीसी जैसे अहम मुकाबले में एक बार फिर हर किसी की उम्मीदें विराट कोहली
(Virat Kohli)
पर टिकी है, मगर क्या आप जानते हैं कि इंग्लैंड में कोहली से बेहतर बैटिंग औसत रोहित शर्मा का रहा है? जी हां, विराट ने इंग्लिश सरजमीं पर खेले 16 टेस्ट में 33.32 की औसत के साथ 1033 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और 5 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं बात रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की करें तो इंग्लैंड (England) में उनका बैटिंग औसत 42.36 का रहा है। भारतीय कप्तान ने यहां खेले 6 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 466 रन बनाए हैं। वहीं चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा (Cheteshwar Pujara, Ajinkya Rahane and Ravindra Jadeja) का औसत 25 से अधिक का रहा है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड में मात्र 2 टेस्ट खेले हैं और इस दौरान उनका बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

Editorial

Editorial

Next Story