Pratahkal-Deputy CM Devendra Fadnavis-Law on Love Jihad will be made soon in Maharashtra
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने कहा कि राज्य में गुमशुदगी की शिकायतों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) के मामले सामने आए हैं। एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) सरकार में गृह विभाग संभालने वाले फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य में गुमशुदगी की शिकायतों का पता लगाने की दर 90 से 95 प्रतिशत है।
कुछ मामलों में हमने पाया कि झूठे वादे किए गए थे या झूठी पहचान का इस्तेमाल किया गया था, यहां तक कि विवाहित व्यक्ति भी महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। लव जिहाद के रूप में जाने जाने वाले मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए हैं। फडणवीस ने कहा कि मैंने पहले कहा था कि हम लव जिहाद पर एक कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। हम इस संबंध में विभिन्न मौजूदा कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं। लव जिहाद ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाने के लिए किया जाता है कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को शादी का लालच देकर इस्लाम में परिवर्तित कर रहे थे। बिहार के नाबालिग बच्चों के महाराष्ट्र में एक ट्रेन में पाए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि उनका विभाग बाल तस्करी के खतरे को खत्म करने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि वास्तव में महाराष्ट्र में कई मामले सामने आए हैं, जो कहीं और नहीं हुआ है। राज्य इस खतरे को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Editorial

Editorial

Next Story