✕
घर को आग लगाने का मामला
By EditorialPublished on
कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके घर में आकर आग (Fire) लगाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अनुसार राधेश्याम पुत्र सोहन मीणा निवासी आड़ावेला कानोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि वह 2 जून को अपने घर की छत पर सो रहा था। इस दौरान बाड़े में जहां पर पशु बंधे रहते है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | कानोड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके घर में आकर आग (Fire) लगाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस अनुसार राधेश्याम पुत्र सोहन मीणा निवासी आड़ावेला कानोड़ ने मामला दर्ज करवाया कि वह 2 जून को अपने घर की छत पर सो रहा था। इस दौरान बाड़े में जहां पर पशु बंधे रहते है। वहां से धुआं उठते हुए देखा तो वहां पर किशन पुत्र उंकार मीणा निवासी आड़ावेला, पप्पू मीणा निवासी करूंमडिया, मांगीलाल निवासी सीड़, मांगीलाल पुत्र देवा मीणा, कैलाश पुत्र नाथू मीणा, पप्पू पुत्र नाथू मीणा निवासी आड़ावेला के साथ कुछ अन्य लोग थे। इन लोगों ने उसे धमकाया कि उसके घर में आग लगाकर जान से मार देंगे। इस पर उसने 100 नम्बर पर फोन लगाया और इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस आई, जिस पर आरोपी वहां से भाग गए। इससे पहले भी आरोपी उसके घर में घुस गए थे और पत्नी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story
Related News
X

