Pratahkal-Udaipur-After Rania, her son Jhala was also Arrested by the police

उदयपुर. नगर संवाददाता | जिले की माण्डवा थानाधिकारी व पुलिस टीम पर अपने साथियों के साथ मिलकर चारों तरफ से घेराव कर हमला कर थानाधिकारी से पिस्टल व एसएलआर लूटकर ले जाने के मामले में पुलिस ने सरगना रणिया के पुत्र जालमचंद उर्फ झाला को सिरोही से गिरफ्तार (Arrested) किया है। साथ ही दो बाल अपचारियों को गुजरात से डिटेन किया है। मामले रणिया गिरफ्तार हो चुका है जो रिमाण्ड पर है।
पुलिस निरीक्षक सुमेरसिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को माण्डवा थानाधिकारी उत्तम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम शातिर अपराधी रणिया को पकड़ने के लिए कूकावास गई थी, जहां पर रणिया व उसके गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम को घेर कर हमला कर दिया। पुलिस पर फायरिंग भी की और पत्थरों, चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी एक पिस्टल व एक एसएलआर छीनकर फरार हो गए। पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इस प्रकरण में पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रणिया के पुत्र 25 हजार का ईनामी अपराधी झाला की तलाश के लिए पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कांस्टेबल भल्लाराम, रामदयाल, महेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, भोमाराम, लोकेश रायकवाल की टीम ने सूचना के आधार पर नंदिया रोड पिण्डवाड़ा सिरोही से जालमचंद उर्फ झाला पुत्र रणिया निवासी कूकावास मांडवा को गिरफ्तार किया गया। रणिया के साथ ही 2 बाल अपचारी को भी थूर पाटिया वडगांव बनासकांठा गुजरात से डिटेन किया गया। आरोपी पर 25 हजार रूपए का ईनाम घोषित है। आरोपी जालमचंद उर्फ झाला के खिलाफ पूर्व में एक दर्जन मामले दर्ज है। पुलिस ने दो दिन पूर्व ही कुख्यात अपराधी रणिया को गिरफ्तार किया था, जो रिमाण्ड पर चल रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story