✕
निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्रवाई के दौरान सदमे से वृद्ध की अकाल मौत
By EditorialPublished on
शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में नगर निगम अतिक्रमण दस्ते (Corporation Encroachment Squad) की कार्रवाई के विरोध के दौरान एक फ्रूट व्यापारी की सामान लेकर भागने के दौरान नीचे गिर गया और बाद में उसकी मौत (Death) हो गई। इस घटना से क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी एकत्रित हो गए और निगम के अधिकारियों के खिलाफ जिला कलक्टर (District collector) को ज्ञापन सौंपकर मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और निगम के दोषी अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की मां

x

उदयपुर : शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में नगर निगम अतिक्रमण दस्ते (Corporation Encroachment Squad) की कार्रवाई के विरोध के दौरान एक फ्रूट व्यापारी की सामान लेकर भागने के दौरान नीचे गिर गया और बाद में उसकी मौत (Death) हो गई। इस घटना से क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस नेता भी एकत्रित हो गए और निगम के अधिकारियों के खिलाफ जिला कलक्टर (District collector) को ज्ञापन सौंपकर मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और निगम के दोषी अधिकारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
जानकारी के अनुसार पटेल सर्कल पर फल सब्जी व अन्य खाद्य सामग्री के ठेले लगाकर व्यवसाय कर मार्ग को संकुचित कर रहे थडी व्यवसाईयों को शुक्रवार को पाबंद किया कि शनिवार से यहां पर आकर यदि सड़क पर बैठकर व्यवसाय करेंगे तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस शनिवार सुबह साढ़े दस बजे निगम का स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक राहुल मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष होम गार्ड जाब्ता के मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ ठेलों को जब्त कर लिया। इस दौरान जरीना कच्ची बस्ती किशनपोल निवासी अहमद हुसैन (60) पुत्र बाबू खान को ठेला हटाने को कहा, लेकिन वह अधिकारियों से उलझ गया । अधिकारियों ने उसके तराजू व बाट जब्त कर लिए और ठेला जब्त करने की कार्रवाई करने लगे तो उसने विरोध किया लेकिन बात नहीं बनते देखकर वह वहां से ठेला लेकर कुछ आगे गया और अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। जिसे वहां मौजूद लोग तुरंत उसे लेकर एमबी चिकित्सालय पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
ठेला व्यापारी की अचानक मौत हो जाने से परिवार जन आक्रोशित हो उठे। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और निगम की कार्यवाही का विरोध जतान लगे। जिससे एक बार तो निगकम की टीम वापस आ गई। इधर बाद में मृतक की बहु हीना पत्नी आफ हुसैन ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के धमकी देने और सामान जब्त करने के कारण सदमे से उसके ससुर की मौत हुई है। कलक्टर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों को मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी व निगम के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का ज्ञापन सौंपा। मृतक के पुत्र आरीफ हुसैन की रिपोर्ट पर सूरजपोल थाने के एएसआई सरदार सिंह ने भादसं की धारा 174 में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मेडिकल ज्यूरिस्ट अधिकारी ने परिजनों के संदेहास्पद मौत के आरोप पर मृतक के जांच के लिए विसरे लिए हैं जिन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
