✕
चांदी के उपयोग को बढ़ावा देने एग्जिबिशन
By EditorialPublished on
जवेरी बाजार (Javeri Bazaar) में इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion Jewelers Association) द्वारा सिल्वर एग्जिबिशन (Silver exhibition) के लिए मीटिंग रखी गई, जिसका उद्देश्य चांदी के उपयोग को बढ़ावा देना है। आगामी आठ से ग्यारह जून को जियो कन्वेंशन सेंटर में यह एक्सीबिशन होगा। इब्जा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta) ने बताया कि बड़े पैमाने पर इस शो का आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि पिछले पांच से छह सालों में सिल्वर की खपत का जो आंकड़ा है उसमें तीन हजार से लेकर नौ हजार तक का फर्क देखा ग

x

मुंबई : जवेरी बाजार (Javeri Bazaar) में इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion Jewelers Association) द्वारा सिल्वर एग्जिबिशन (Silver exhibition) के लिए मीटिंग रखी गई, जिसका उद्देश्य चांदी के उपयोग को बढ़ावा देना है। आगामी आठ से ग्यारह जून को जियो कन्वेंशन सेंटर में यह एक्सीबिशन होगा। इब्जा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता (Surendra Mehta) ने बताया कि बड़े पैमाने पर इस शो का आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि पिछले पांच से छह सालों में सिल्वर की खपत का जो आंकड़ा है उसमें तीन हजार से लेकर नौ हजार तक का फर्क देखा गया है। 2022 में सबसे ज्यादा चांदी की खपत हुई है। इसलिए सिल्वर एग्जिबिशन का आयोजन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोने का भाव आसमान छू रहा है इसलिए फिर से चांदी की तरफ रुझान बढ़ा है। उपाध्यक्ष चेतन मेहता ने बताया कि मैं मानता हूं कि चांदी इस युग का नया सोना है। मेहता ने यह भी कहा कि सिर्फ जवेरी बाजार के हित में उठाया गया कदम नहीं है बल्कि ये विचार आम लोगों के लिए भी लाभदायक साबित होगा। मीटिंग में जवेरी बाजार से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
