Pratahkal - News Update - District collector inspected dearness relief camps
भुसावर : जिला कलक्टर लोकबंधु यादव ने शनिवार को भुसावर कस्बे के अम्बेडकर भवन में आयोजित मंहगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया और उपस्थित लाभार्थियों से शिविर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित उपखण्ड अधिकारी हेमराज गुर्जर, नगरपालिका पार्षद चिरमोली जाटव, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश चन्द जाटव, अधिशाषी अधिकारी योगेश पिप्पल, तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार सहित अधिकारियों एवं कार्मिकों से शिविर की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिला कलक्टर लोकबंधु ने गांव इटामडा में आयोजित मंहगाई राहत शिविर एवं आंगनवाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा जिला कलक्टर लोकबंधु द्वारा कस्बे के बस स्टैण्ड पर संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया और स्वयं का टोकन कटवाते हुए खाने का स्वाद चखकर गुणवत्ता की जांच की।
Next Story