✕
कार्यकर्ता के सवाल पर पंकजा मुंडे के जवाब से उठा ‘तूफान’
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी (BJP) को शून्य से खड़ा करने वाले गोपीनाथ मुंडे (Gopinath Munde) की पुण्यतिथि के मौके पर बीड जिले के परली में पंकजा मुंडे अपने समर्थकों को संबोधित कर रही थीं। तभी एक कार्यकर्ता उठ खड़ा हुआ और यह मांग कर उठा कि बीजेपी को छोड़ कर वे नई पार्टी बनाएं।

x

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीजेपी (BJP) को शून्य से खड़ा करने वाले गोपीनाथ मुंडे (Gopinath Munde) की पुण्यतिथि के मौके पर बीड जिले के परली में पंकजा मुंडे अपने समर्थकों को संबोधित कर रही थीं। तभी एक कार्यकर्ता उठ खड़ा हुआ और यह मांग कर उठा कि बीजेपी को छोड़ कर वे नई पार्टी बनाएं। इसके जवाब में पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) ने जो कहा उससे महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए तूफान का संकेत दिखाई दे गया। पंकजा ने तूफानी अंदाज में कहा कि उनके नेता अमित शाह (Amit Shah) हैं। वे जल्दी ही उनसे मिलकर पूछेंगी कि उनके मन में मेरे लिए क्या?

Editorial
Next Story
Related News
X
