✕
सांसद शेट्टी ने बीएमसी को नामकरण के लिए लिखा पत्र, मालाड में हो महाराणा प्रताप खेल मैदान
By EditorialPublished on
उत्तर मुंबई (North Mumbai) के उपनगर मालाड (Malad) पश्चिम में लिंक रोड पर डी मार्ट के सामने स्थित मैदान को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप क्रीडांगन (Maharana Pratap Playground) नाम देने के लिए सांसद गोपाल शेट्टी (MP Gopal Shetty) ने महानगरपालिका उपायुक्त को पत्र लिखा है। बीएमसी (BMC) की प्रक्रिया के बाद जल्द ही उत्तर मुंबई में देश के गौरव और मेवाड़ के महाराणा के नाम पर एक सुंदर खेल मैदान नजर आएगा।

x

मुंबई : उत्तर मुंबई (North Mumbai) के उपनगर मालाड (Malad) पश्चिम में लिंक रोड पर डी मार्ट के सामने स्थित मैदान को प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप क्रीडांगन (Maharana Pratap Playground) नाम देने के लिए सांसद गोपाल शेट्टी (MP Gopal Shetty) ने महानगरपालिका उपायुक्त को पत्र लिखा है। बीएमसी (BMC) की प्रक्रिया के बाद जल्द ही उत्तर मुंबई में देश के गौरव और मेवाड़ के महाराणा के नाम पर एक सुंदर खेल मैदान नजर आएगा।
गौरतलब है कि गत 5 अक्टूबर को मेवाड़ भवन गोरेगांव में प्रातःकाल लाइव के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी से प्रातःकाल के प्रतिनिधियों ने उनसे उत्तर मुंबई में दूसरे महपुरुषो की तरह महाराणा प्रताप के नाम पर कोई सार्वजनिक उपक्रम बनाने की मांग की थी। इस पर सांसद शेट्टी ने आश्वासन देते हुए कहा था कि जरूर मेरे संसदीय क्षेत्र में महाराणा प्रताप को उचित सम्मान दिया जाएगा। आपको बता दें कि प्रातःकाल लगातार इस विषय को उठाता रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को सावरकर उद्यान बोरिवली में राजस्थान भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi) के सम्मान में आयोजित समारोह में फिर प्रातःकाल ने सांसद शेट्टी से अपनी मांग दोहराई। उसी वक्त सांसद शेट्टी ने राजस्थानी प्रवासियों से भरे खचाखच मैदान में घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही उत्तर मुंबई में महाराणा प्रताप के नाम पर किसी अच्छे स्थल का नामकरण किया जाएगा।
सांसद शेट्टी ने अपनी घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए मनपा उपायुक्त को लिखकर मालाड लिंक रोड स्थित खेल मैदान का नामकरण महाराणा प्रताप के नाम पर करने का लिखित प्रस्ताव भेजा है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने गोपाल शेट्टी का हार्दिक आभार व्यक्त किया व नामकरण समारोह में आने की इच्छा व्यक्त की है। ज्ञात हो कि सांसद शेट्टी का पिछले तीस वर्ष से अपने क्षेत्र में तरह तरह के स्मारक, गार्डन, खेल मैदान, मार्ग और चौराहों के नाम पर बनाकर उनको उचित सम्मान देने का अभियान जारी है। उनके क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर रानी लक्ष्मीबाई तक के नाम पर स्मारक है।

Editorial
Next Story
Related News
X
