Pratahkal - Main News Update - Odisha train accident 288 killed- 900 injured
भुवनेश्वर / बालासोर : ओडिशा (Odisha) के बालासोर में शुक्रवार शाम हुए रेल हादसे (Train Accident) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालांकि रेलवे ने 650 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुआ। न्यूज एजेंसी ने रेलवे के हवाले से जानकारी दी है कि गाड़ियों के बीच टक्कर रोकने वाला कवच सिस्टम इस रूट पर मौजूद नहीं था। सिग्नल फेल होना भी हादसे की वजह हो सकता है। हादसे में तीन ट्रेनों के 17 डिब्बे पटरी से उत्तर गए जबकि एक का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया।
Next Story