✕
कांग्रेस शुरू करेगी 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण
By EditorialPublished on
कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat jodo yatra) का पहला चरण पूरा कर चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly election) में हाल ही में मिली जीत के बाद कांग्रेस इस यात्रा के प्रभाव को सकारात्मक नजरिए से देख रही है ।

x
नई दिल्ली : कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कन्याकुमारी से कश्मीर तक अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat jodo yatra) का पहला चरण पूरा कर चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka assembly election) में हाल ही में मिली जीत के बाद कांग्रेस इस यात्रा के प्रभाव को सकारात्मक नजरिए से देख रही है । इसी के चलते राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण का कार्यक्रम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। पार्टी की रणनीति है कि यात्रा चुनाव से ठीक पहले खत्म हो ताकि इससे बने महौल का भरपूर फायदा उठाया जा सके।
कांग्रेस के शीर्ष नेता मानते हैं कि 'भारत जोड़ो यात्रा' के पहले चरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देश के सामने एक नई छवि उभरी है। इसी के चलते दूसरे चरण की यात्रा में एक बार फिर राहुल सड़क पर उतरने वाले हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण में राहुल पूर्व से पश्चिम की यात्रा कर सकते हैं। अरूणाचल प्रदेश से शुरू होकर ये यात्रा गुजरात के पोरबंदर पहुंचकर समाप्त हो सकती है। हालांकि पहले इसके पोरबंदर से शुरू होने की खबर आई थी।
दूसरे चरण की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3100 किमी चलेगी
दूसरे चरण की 'भारत जोड़ो यात्रा' लगभग 3100 किमी चलेगी, जबकि पहला चरण 3570 किमी का था। यात्रा अरूणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड से शुरू हो सकती है। दूसरे चरण की यात्रा में 140 से 150 दिन लगने की उम्मीद है। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हु यात्रा का विकल्प भी रखा गया है।
इंग्लैंड और अमेरिका दौरे से लौटते ही राहुल की ब्रांडिंग की तैयारी
कांग्रेस की रणनीति 2024 के चुनाव से ठीक पहले तक 'भारत जोड़ो यात्रा' के दूसरे चरण का मोमेंटम बनाए रखने की है, ताकि इस समर्थन को वोटों में तब्दील किया जा सके। इंग्लैंड और अमेरिका दौरे के बाद कांग्रेस नए सिरे से राहुल गांधी की ब्रांडिंग करना चाहती है।
Next Story
Related News
X

