✕
जोधपुर में तेज हवा के साथ गिरे ओले
By EditorialPublished on
Strong wind in Jodhpur

x

जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) शहर में दिनभर की तपन के बाद शाम को एक बार फिर से अचानक मौसम पलटा और शहर में कहीं तेज तो कहीं मूसलाधार बारिश (Downpour) हुई। आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। एक दिन पहले तक मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने की बात कही, लेकिन अभी भी अगले 4 दिन तक बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। जोधपुर शहर के पाल रोड और आसपास के गांव में शनिवार शाम 500 तेज अंधड़ के साथ ओले गिरे। वही बनाड़ और डांगियावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश भी । परकोटा शहर में भी मौसम ने करवट ली लेकिन हल्की बूंदाबांदी होकर रह गई। मौसम विभाग ने सुबह ही जोधपुर सहित 13 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। शाम 4700 बजे बाद मौसम बदला ।
उमस भरी गर्मी ने किया परेशान :
शनिवार शाम को मौसम पलटने से पहले दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार हवा में 73ल ह्यूमिडिटी दर्ज की गई। दोपहर में तापमान की बढ़ोतरी के बाद शाम को लोगों ने राहत महसूस की ।
अभी 6 जून तक बारिश के आसार :
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह में 4 दिन तक बारिश और तूफान का मौसम रह सकता है। 7 जून के बाद आसमान के बादल छटेंगे और तापमान फिर से 40 डिग्री के पार जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
