Pratahkal - Jaipur News Update -Rajasthan Raiders Women's Kabaddi team jersey and song released

जयपुर : दुबई (Dubai) में आगामी 16 जून से 30 जून तक आयोजित महिला कबड्डी लीग (Women Kabaddi League) में भाग ले रही, राजस्थान रेडर्स की टीम जर्सी और सॉन्ग लॉन्च इवेंट आज यहां आयोजित की गई। महिला कबड्डी लीग 16 जून से 30 जून 2023 तक दुबई में होने जा रही है। इस लीग में 8 अलग- अलग फ्रैंचाइजी के लिए देश भर से 120 कबड्डी खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रही टीम राजस्थान रेडर्स का लक्ष्य राज्य में महिला कबड्डी के स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के साथ - साथ इस खेल के दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देना है।
राजस्थान (Rajasthan) ट्रेडर्स के डायरेक्टर एवं सीईओ सतीश पाटीदार ने आज यहां बताया कि, सॉन्ग और जर्सी इवेंट टीम की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इवेंट में जयपुर की जानी पहचानी हस्तियां शिरकत करेंगी जिनमें कई एचएनआई, कबड्डी प्रेमी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ 100 से ज्यादा लोग मौजूद रहे । राजस्थान रेडर्स इस सीजन में महिला कबड्डी लीग की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। इसकी टीम में कई राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ी हैं । राजस्थान रेडर्स के मालिक सतीश पाटीदार का फ्रैंचाइजी का प्राथमिक उद्देश्य राजस्थान के भीतर महिला कबड्डी प्रतिभाओं को समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ स्थानीय स्तर पर सशक्त बनाना है ।
उन्होनें बताया कि, जर्सी की डिजाइन और बनावट टीम के सार को दर्शाती है। जर्सी रंगों का एक जीवंत संयोजन दिखाती है जो राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रतिनिधित्व कर रही है । यह टीम के खिलाड़ियों की ताकत, दृढ़ संकल्प और अटूट जुनून का प्रती है जो इसे गर्व से पहनते हैं, और उन्हें मैट पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करती है। राजस्थान रेडर्स योग्य और शानदार कोचिंग स्टाफ का समर्थन प्राप्त है, जिनके पास राष्ट्रीय स्तर का कोचिंग अनुभव है।

Editorial

Editorial

Next Story