Pratahkal - Jaipur News Update - CM Gehlot got angry

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) का बाड़मेर दौरा सुर्खियों में आ गया है। गहलोत सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान माइक खराब हो गया है। सीएम को गुस्सा आया गया । सीएम जैसे ही संवाद के दौरान बोलने लगे, तो माइक वाइस प्रॉब्लम होने पर गुस्से में आकर फेंक दिया। दरअसल, सीएम गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर के दौरे पर थे। शुक्रवार रात्रि को गहलोत ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उड़ान योजना के फायदे के बारे में बताया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जो 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाए है। इसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक में आवाज नहीं आई। गहलोत नाराज हो गए और माइक फेंक दिया। सीएम के पास खड़े कलेक्टर ने माइक उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कलेक्टर ने उठाया माइक
महिलाओं ने सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इसी दौरान सीएम का माइक खराब हो गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से माइक मांगते हुए हाथ में पकड़ा और खराब माइक को गुस्से में नीचे फेंक दिया। जिसके बाद कलेक्टर ने उस माइक को उठाया । गहलोत को बाड़मेर यात्रा के दौरान एक नहीं बल्कि 2 बार गुस्सा आ गया। सीएम गहलोत जब महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के पीछे की साइड खड़ी अनावश्यक भीड़ को देखकर गहलोत नाराज हो गए। बोले-एसपी कहां है? सीएम ने कहा कि एसपी-कलेक्टर दोनों एक जैसे ही लगते है! सीएम ने महिलाओं के पीछे खड़े लोगों से कौन हो, क्यों खड़े हो ? बोलिए हटो यहां से ।
पायलट समर्थक कर रहे हैं वीडियो वायरल
सीएम गहलोत के गुस्से वाले वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सचिन पायलट (Sachin Pilot) समर्थक वीडियो को जमकर वायरल कर रहे हैं। बता दें, सीएम गहलोत की छवि गांधीवादी नेता के तौर मानी जाती है। आमतौर पर सीएम गहलोत गुस्सा नहीं करते हैं। लेकिन बाड़मेर यात्रा के दौरान गहलोत को गुस्सा आ गया है। सीएम के पास ही खड़े कलेक्टर-एसपी हरकत में आ गए। गहलोत ने इशारों में कलेक्टर-एसपी को भी निशाने पर ले लिया ।
Editorial

Editorial

Next Story