Pratahkal - Crime News Update - People duped of Rs 4.65 crore by promising good returns
मुंबई : पुलिस (Police) ने डोम्बिवली में कम से कम 50 निवेशकों से कथित रूप से 4.65 करोड़ (4.65 crores) रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक विवाहित जोड़े सहित एक फाइनेंस फर्म के चार साझीदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। डोंबिवली पुलिस थाने (Dombivali Police Station) के सहायक निरीक्षक जी आर जाधव ने कहा कि आरोपियों द्वारा ठगे गए और अधिक लोग सामने आ रहे हैं और पीड़ितों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
10 प्रतिशत ब्याज देने का किया था वादा
उन्होंने कहा कि आरोपी (Accused) ने एक निवेश फर्म स्थापित की थी और लोगों से अच्छे रिटर्न का वादा करके इसमें निवेश करने का आग्रह किया था। उन्होंने निवेशकों को सोने की पेशकश भी की। उन्होंने निवेश पर 10 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया और आश्वासन दिया कि यह एक साल में दोगुना हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने निवेशकों से पैसा एकत्र किया, लेकिन बाद में अपना कार्यालय बंद कर दिया और भाग गए। निवेशकों ने पुलिस से संपर्क किया और डोंबिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जाधव ने कहा कि निवेशकों द्वारा शिकायत के आधार पर फर्म के चार निदेशकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन) और महाराष्ट्र प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
Editorial

Editorial

Next Story