Pratahkal-Sharad Pawar's big statement about daughter Supriya Sule, said - 'She on the strength of her work

मुंबई | एनसीपी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने अपनी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सुप्रिया सुले ने अपने काम पर तीन बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। एनसीपी नेता ने कहा कि उनकी बेटी स्वप्रेरित है। उसे लोगों ने चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में उसका काम शानदार है। वोटर्स एक बार वोट दे देगा लेकिन काम नहीं करने पर कोई वोट नहीं देगा। सुले बारामती लोकसभा सीट (Baramati Lok Sabha Seat) से सांसद हैं। इसके साथ ही शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) में जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, महानगरपालिका स्तर पर महिलाओं को आरक्षण है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि विधानसभा और लोकसभा में भी महिलाओं को आरक्षण देश देने का फैसला करें और एनसीपी उनके साथ खड़ी रहेगी। बता दें कि हाल ही में एनपीसी चीफ शरद पवार ने महाराष्ट्र में एनसीपी की जिम्मेदारी अपनी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले को दी है। उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) को दूसरे राज्य के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पवार ने अपने भतीजे अजित पवार को पार्टी में कोई भूमिका नहीं दी है। शरद पवार के इस फैसले के बाद अजित पवार (Ajit Pawar) ने पार्टी में अपने लिए भूमिका मांगी थी। उन्होंने कहा कि वो पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story