Pratahkal-Rape on the pretext of marriage

उदयपुर (प्रा.सं.) । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) करने का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार एक पीड़िता ने आरोपी सुनील रेगर निवासी रैगर कॉलोनी मावली के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया कि आठ वर्ष पूर्व संपर्क होने पर नजदीकियां हो गई थी। इस दौरान शादी करने का अश्वासन देकर उसे अपने साथ रखा तथा दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच प्रतापनगर थानाधिकारी दर्शनसिंह कर रहे है।
Next Story