Pratakal - News Update - More than 2 inches of rain in Nimbahera
निम्बाहेड़ा : उपखण्ड पर झमाझम बरसात का दौर चला फिर रुक रुक के रिमझिम बारिश कुछ देर तक चलती रही। मंगलवार शाम को हुई बारिश (Rain) सुबह तक होती रही। मुख्य मार्गों पर नालिया में बरसात का पानी की निकासी नहीं होने से नाले उफान पर आ गए। बरसात का पानी सड़कों पर जमा होकर गंदगी व बदबू भरा पानी सड़कों पर आ गया। तहसील कार्यालय के रिपोर्ट अनुसार 24 घंटे में 53 एमएम बारिश दर्ज की गई।
1 जनवरी से अभी तक 267 एमएम बारिश निम्बाहेड़ा में दर्ज की जा चुकी है। मुख्य मार्ग उदयपुर रोड, पचायत समिति कार्यालय के बाहर शेखावत सर्किल, नीमच बाइपास मार्ग लखारा गली, स्वामी विवेकानन्द बस स्टैंड परिसर, ऐसे कई अन्य स्थलों पर बरसात का पानी भर गया। कई जगह तो जागरूक लोगों को नालियां खुद साफ करनी पड़ रही हैं। करीब 1 माह पूर्व में भी जोरदार बारिश हुई थी जिसके कारण सड़कों पर पानी भरा गया था। तब नगर पालिका द्वारा कहा गया था कि सारी नालियां साफ की जा रही है मगर स्थिति अब भी वैसी ही है। नगरपालिका द्वारा किये टेंडर प्रक्रिया द्वारा ठेकेदारों नियुक्त द्वारा बनाए गए बिना गुणवत्तापूर्व नए नालों व नालियों से पानी के निकासी नहीं होने से कचरा एक जगह इकठ्ठा हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story