✕
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव विजया राहटकर ने कहा
By EditorialPublished on
मेवाड़ (Mewar) को कांग्रेस (Congress) मुक्त करने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को उदयपुर (Udaipur) में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान शाह उदयपुर में जनजाति के लोगों से संवाद भी करेंगे।

x

उदयपुर : मेवाड़ (Mewar) को कांग्रेस (Congress) मुक्त करने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार को उदयपुर (Udaipur) में विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। इस दौरान शाह उदयपुर में जनजाति के लोगों से संवाद भी करेंगे।
यह बात भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश सहप्रभारी विजया राहटकर (Vijaya Rahatkar) ने गुरूवार को एक पत्रकार वार्ता में कहीं। राहटकर ने कहा कि इस सभा के माध्यम से अमित शाह राजस्थान में चुनावी आगाज करेगे। राहटकर ने कहा कि अमित शाह मेवाड़ संभाग को कांग्रेस मुक्त करेंगे। राहटकर ने कहा कि इस सभा में प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड (Rajendra Singh Rathore) भी आएंगे। सभा के बाद शाह जनजाति विशिष्ट जन से संवाद करेंगे और उन्हें केन्द्र की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह का यह दौरा एक तरीके से मेवाड में चुनाव का शंखनादा होगा जिसमें में मेवाड को कांग्रेस मुक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सुशासन की प्रतीक रही है, वहीं कांग्रेस ने अपने कुशासन से राज्य की जनता को परेशान करके रख दिया है। चाहे पेपर लीक मामला होए भ्रष्टाचार हो या फिर महिला अत्याचार की बात हो । सबमें कांग्रेस की सरकार रिकॉर्ड तोड रही है। जनता त्रस्त है इसलिए कांग्रेस सरकार (Congress Government) के खिलाफ लोग स्वयं आवाज उठा रहे हैं। अमित शाह भी कांग्रेस का जंगलराज, तुष्टिकरण की राजनीति व भ्रष्टाचार का काला चिठ्ठा खोलने आ रहे हैं। जनसभा में भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता जुटा हुआ है। जनता को जनसभा में आने के लिए पीले चावल भी दिए जा रहे हैं। राहटकर ने कहा कि बारिश से बचने का पूरा इंतजाम किया गया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, संभाग प्रभारी हेमराज मीणा, शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, सहकारिता विभाग के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर तथा वरिष्ठ नेता नानालाल या भी उपस्थित थे।
कटारिया बड़ा काम करने आसाम गए
गुलाबचंद कटारिया (Gulabchand Kataria) के जाने के बाद भाजपा (BJP) खालीपन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कटारिया और बड़ा काम करने के लिए आसाम गए हैं। उन्होंने मेवाड में खूब काम किया है, कार्यकर्ता तैयार किए हैं इसीलिए उन्हें याद करते है। वे हमारे बहुत बडे नेता है, इसलिए उनके प्रति सबके मन में सम्मान है।
सभा के लिए तीन वाटरप्रुफ डोम
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को गांधी ग्राउंड (Gandhi Ground) में विशाल जनसभा के लिए गांधी ग्रांउड में गुरूवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया गांधी ग्रांउड में तीन विशाल वॉटरप्रुफ डोम बनाए गए है एवं सभी लोगों के बैठने के लिए कुर्सिया लगाई गई हैं। गुरूवार को पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने गांधी ग्राउंड का दौरा कर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
कलेक्टर-एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा (Tarachand Meena) व जिला पुलिस अधीक्षक भुवण भूषण यादव ने गांधी ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। दोनों अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर गांधी ग्राउंड (Gandhi Ground) पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने दौरा किया और बाद में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम किए। जिला कलेक्टर ने अमित शाह के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी बनाई है, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी है।
एयरपोर्ट से कार से पहुंचेगे गांधी ग्राउंड
केन्द्रीय गृहमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेगे, जहां पर भाजपा नेता उनका स्वागत करेंगे। यहां से उनका काफिला गांधी ग्राउंड पहुंचेगा। यहां पर पार्टी के आला नेता उनकी अगवानी करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर उनके एयरपोर्ट से लेकर गांधी ग्राउंड तक चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे गुरुवार शाम को उदयपुर आ गई। उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया और संभागभर से नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वे वहां से सीधा गांधी ग्राउण्ड आई और यहां पर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गांधी ग्राउण्ड में व्यवस्थाएं देखने के बाद वे पूर्व विधायक के परिजन की शादी में गई और वहां से सीधा होटल पहुँची।
नौका विहार कर दिया निमंत्रण
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आम सभा को लेकर गुरूवार को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश की सहप्रभारी विजया राहटकर एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने पिछोला झील में नौका विहार कर नागरिक एवं आने वाले पर्यटकों को न्यौता दिया गया। इस दौरान निगम राजस्व समिति के अध्यक्ष अरविन्द जारोली, महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, पार्षद एवं समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, पार्षद शिल्पा पामेचा, भरत जोशी, मुकेश शर्मा एवं मुकेश गमेती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
