✕
गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बांटे जूते, मोजे और स्लीपर
By EditorialPublished on
राजकीय विद्यालय गाड़रियावास (Government School Gadriyawas) में फुटवियर डोनेशन ड्राइव (Footwear Donation Drive) का आयोजन समाज कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार कार्यरत वी विश फॉर सोसायटी के सदस्यों ने संस्था अध्यक्ष डॉ. राकेश तैलंग के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा संचालित प्रोजेक्ट शेयरिंग इस केयरिंग (Sharing Is Caring), आओ खुशियां बांटे के अंतर्गत किया गया। गाड़रियावास विद्यालय एवं आंगनवाड़ी के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों (Poor & Needy Children) को प्रतिकूल मौसम के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से जूते, मोजे और स्ल

x
राजसमंद : राजकीय विद्यालय गाड़रियावास (Government School Gadriyawas) में फुटवियर डोनेशन ड्राइव (Footwear Donation Drive) का आयोजन समाज कल्याण एवं उत्थान के लिए लगातार कार्यरत वी विश फॉर सोसायटी के सदस्यों ने संस्था अध्यक्ष डॉ. राकेश तैलंग के मार्गदर्शन में संस्था द्वारा संचालित प्रोजेक्ट शेयरिंग इस केयरिंग (Sharing Is Caring), आओ खुशियां बांटे के अंतर्गत किया गया। गाड़रियावास विद्यालय एवं आंगनवाड़ी के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों (Poor & Needy Children) को प्रतिकूल मौसम के प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से जूते, मोजे और स्लीपर प्रदान किए गए। संस्था सचिव लेफ्टिनेंट डॉ. विनिता पालीवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संस्था सदस्यों द्वारा आंगनवाड़ी एवं उ%च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को 101 जोड़ी चरण पादुकाएं वितरित की । संस्थान की मोनिका बाफना ने गुड टच बैड टच कार्यशाला का फॉलोअप भी लिया गया एवं बच्चों को बैड टच से कैसे बचें इसकी पुनः जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापिका कैलाश जीनगर, हरीश कुमार माली, महेंद्र कुमार राव एवं निकिता पालीवाल ने सहयोग प्रदान करते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
