✕
भाजपा ने 24 के लिए तैयारी की 3-स्टार रणनीति, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा.... गरीबों पर फोकस करें
By EditorialPublished on
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली (New Delhi) में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई।

x
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली (New Delhi) में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हुई। इस बैठक में प्रदेश से लेकर और राष्ट्रीय स्तर तक पर सरकार और संगठन में संभावित बदलावों के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी मौजूद थे।
सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान अपने मंत्रियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में समाज के गरीबों और पिछड़े वर्गों की जरूरतों को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।
रिपोर्ट (Report) के मुतिबाक, आगामी चुनावों में भाजपा वंचित समूहों के कल्याण और हितों पर ध्यान केंद्रित करने वाली है। प्रधानमंत्री ने बैठक के दौरान इस बात पर प्रकाश डाला । उन्होंने अपने मंत्रियों से गरीबों और मध्यम वर्ग की भलाई के लिए अपने प्रयासों को समर्पित करने और अपनी सरकारी योजनाओं को इस उद्देश्य के साथ तैयार करने का निर्देश दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को पिछड़े वर्गों के उत्थान और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में विशेष ध्यान देने के साथ-साथ अपने संसदीय क्षेत्रों में सक्रिय रूप से शामिल होने की सलाह दी।
भाजपा की 3-स्टार रणनीति
प्र. म. मोदी के निर्देशों में लोकसभा और विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) से पहले क्षेत्रों और सीटों के प्रबंधन का खाका भी शामिल था। बैठक के दौरान भाजपा ने 543 लोकसभा सीटों को तीन मुख्य क्षेत्रों यानी कि उत्तर, दक्षिण और पूर्व में विभाजित करने का निर्णय लिया। इसके अलावा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) 6 से 8 जुलाई को प्रत्येक क्षेत्र के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
जेपी नड्डा की बैठक में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन सचिव, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक, सांसद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी शामिल होंगे।
प्र.म. मोदी की बैठक में मंत्रियों को बताया गया कि प्रत्येक क्षेत्र को एक व्यक्तिगत रणनीति के साथ संचालित किया जाना है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को अपने-अपने मंत्रालयों में प्रगतिशील और नवीन दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा है।
जुलाई में होगी अलग-अलग रीजन की मीटिंग
6 जुलाई को ईस्ट रीजन की बैठक गुवाहाटी में होगी। जिसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा के भाजपा नेता शामिल होंगे। 7 जुलाई को नॉर्थ रीजन की बैठक दिल्ली में होगी। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात, दमन दीव-दादर नगर हवेली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा के भाजपा नेता शामिल होंगे। 8 जुलाई को साउथ रीजन की बैठक हैदराबाद में होगी। जिसमें केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मुंबई, गोवा, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप के भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
कांग्रेस की बैठक
भाजपा की बैठक से पहले कांग्रेस (Congress) ने भी आगामी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक की, जिसमें छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने की घोषणा की गयी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर नयी दिल्ली में चर्चा की।

Editorial
Next Story
Related News
X
