Pratahkal - Jodhpur News Update - Woman's murder case disclosed: 4 accused arrested, committed the crime with the intention of robbery
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस (Bilada Police Station) ने महिला के मर्डर केस (Murder Case) का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों (Four Accused) को गिरफ्तार (Arrested) किया है। वहीं एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है। आरोपी मकान में चोरी के इरादे से घुसे थे । इसके बाद प्लानिंग के तहत घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए तो लोहे की सीढ़ी लगाकर मकान के ऊपर चिमनी के रास्ते अंदर घुसे। यहां पर सो रही महिला कविता कंवर को तकिए और कंबल से मार डाला। इसके बाद मकान से जेवर और रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 20 जून को आनंद सिंह राजपूत
(Anand Singh Rajput)
ने पुलिस (Police) थाना बिलाड़ा में रिपोर्ट दी। बताया कि उनकी भाभी कविता कवर की 20 जून को अज्ञात मुलजिमों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खान के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। इसमें वृत अधिकारी बिलाड़ा राजवीर सिंह (Rajveer Singh) के सुपरविजन में बिलाड़ा थाना अधिकारी नरेंद्र पवार की टीम ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने तकनीकी फुटेज और डेटाबेस के आधार पर संदिग्धों पर नजर रखी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उमेदाराम उर्फ मंगला पुत्र प्रेमाराम माली, जयकिशन पुत्र स्व. राकेश राजपूत, गणपत दस पुत्र स्व. बद्रीदास वैष्णव, चक्रवर्ती उर्फ जीतू पुत्र भवानी शंकर गर्ग को दस्तयाब किया गया। मामले में एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई। पूछताछ में उन्होंने मर्डर करना कबूल कर लिया इसके बाद ने गिरफ्तार कर लिया। मुलाजिमों के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में मामले दर्ज है। चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।
Editorial

Editorial

Next Story