Pratahkal - Jaipur News Update - CM Gehlot's foot slipped, fracture in the toe
जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर (Fracture) हुआ है। उनका इलाज सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में किया गया है, जहां एक घंटे जांच, इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनको छुट्टी दे दी। साथ ही, एक सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि घर पर ही मुख्यमंत्री के बाएं पैर में नुकीली चीज चुभने के बाद पैर मुड़ गया था। इस वजह से अंगूठे का नाखून उखड़ने के साथ ही हेयर लाइन फ्रैक्चर हो गया। चोट के बाद अब संभावना है कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम और दौरे रद्द किए जा सकते हैं। गुरुवार शाम करीब छह बजे सीएम हाउस में गहलोत के पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें फौरन हॉस्पिटल
(Hospital)
की इमरजेंसी में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक्सरे, ईसीजी (ECJ) समेत तमाम रूटीन चेकअप किए।
खून बहने के बाद की ड्रेसिंग
नुकीली चीज चुभने के बाद मुख्यमंत्री के पैर से हल्का खून बहने लगा था। हॉस्पिटल स्टाफ व्हील चेयर (Staff Wheel Chair) पर ड्रेसिंग रूम लेकर गया और खून निकलने वाली जगह डॉक्टरों ने सबसे पहले ड्रेसिंग की । उसके बाद पैर का एक्सरे करवाया। ओएसडी लोकेश शर्मा ने बताया कि सीएम बिल्कुल ठीक हैं। पैर में मामूली चोट आई है। इस दौरान एसएमएस के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा, हड्डी रोग विशेषज्ञों और जनरल फिजिशियन की टीम मौजूद रही। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पीएचईडी मंत्री महेश जोशी समेत अन्य नेता भी एसएमएस पहुंचे। गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत और पौत्री भी हॉस्पिटल पहुंचीं।
एक घंटा हॉस्पिटल रहने के बाद घर गए
हॉस्पिटल से रात करीब 8 बजे गहलोत अपने आवास चले गए। उन्हें अब डॉक्टरों ने पूरी तरह ठीक बताया। एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। एसएमएस के प्रिसिंपल राजीव बरहट्टा ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए बताया- सीएम के बाएं पैर का जो नाखून उखड़ा था, उसे प्लास्टिक सर्जन राकेश जैन ने ठीक करके जोड़ा है। उस पैर में पट्टा बांधा गया है। सीएम ने दाएं पैर में भी चोट बताई है, जिसे ऑर्थोपेडिक को दिखाया है। एक्सरे के बाद मुख्यमंत्री को 7 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। सात दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री का चेकअप किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story