Pratahkal - Health Update - Green almonds are rich in calcium and vitamin E.
क्या आपने हरा बादाम (Green Almonds) खाया है ? नहीं तो आपको ये जरूर ट्राई करना चाहिए। दरअसल, हरा वादाम स्वाद में मखमली और सॉल्टी सा लगता है। इसे आप आग में भून कर खा सकते हैं या फिर कई रेसिपी (Recipe) में इसे शामिल कर सकते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि आपको इसे क्यों खाना चाहिए। तो, हरे बादाम (Almonds) में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, कैल्शियम और फाइबर होता है। ये तीनों ही चीजें आपकी हड्डियों और दिल की सेहत के लिए जरूरी हैं। इसके अलावा भी हरे बादाम के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से ।
हरे बादाम खाने के फायदे -
1. हाई फाइबर से भरपूर
हरा वादाम, हाई फाइबर से भरपूर है और इसलिए इसे खाने से आपकी आंत और सेहत की सेहत सही रहती है। इसका सेवन आपके पेट को भरा रखता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
कोलेस्ट्रॉल कम करने में हरा बादाम खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और ट्राइग्सिराइड में कमी लाता है। इसके अलावा इसका विटामिन ई धमनियों को स्वस्थ रखता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाने में मददगार है । जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
3. विटामिन ई से भरपूर है
विटामिन ई सिर्फ ब्रेन बूस्टर नहीं बल्कि ये स्किन और बालों की सेहत के लिए भी जरूरी है। ये विटामिन, आपके दिमाग के काम काज को बेहतर बनाता है और फिर इसे हेल्दी रखने में मददगार है। आपको बस करना ये है रोजाना रात में सोने से पहले 1 मुट्ठी हरा बादाम खाएं।
4. हड्डियों के लिए फायदेमंद
कैल्शियम से भरपूर कच्चा बादाम, हड्डियों की कई समस्याओं से बचाने में मददगार है। ये वादाम आपकी हड्डियों में तेल पैदा करने का काम करते हैं और इनके काम काज को बेहतर बना हैं। इससे पैरों में कट कट की आवाज नहीं आती। इसके अलावा ये पोटेशियम और फास्फोरस से भी भरपूर हैं जो कि आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको ये बादाम खाना चाहिए।

Editorial

Editorial

Next Story