Pratahkal - Bollywood Update - Karthik Aryan's story of Satyaprem was told by the audience as a blockbuster
बॉलीवुड एक्टर (Bollywood Actor) कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की स्टारर मचअवेटेड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Story Of True Love) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बकरीद के मौके पर बड़े पर्दे पर उतरी है। फिल्म को देखने के लिए थिएटरों के बाहर दर्शकों की भीड़ देखने को मिल रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों को फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा' खूब पसंद आ रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री फैंस के दिलों को छू रही है।
फिल्म में कार्तिक सत्यप्रेम की भूमिका में हैं। वहीं कियारा कथा के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के रिव्यु भी सामने आने लगे हैं। आलम ये है कि फिल्म रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता दिया है। फिल्म को पहले ही दिन ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए फिल्म का पॉजिटिव रिव्यु कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के तारीफों के पूल बांधते हुए लिखा, “सत्य प्रेम की कथा' इंटरवल वाकई अच्छा है। किसी गंभीर विषय पर चर्चा करते हैं. निश्चित रूप से एक ब्लॉकबस्टर। आपके दृष्टिकोण के लिए समीर विद्वान को सलाम कियारा आडवाणी के साथ कार्तिक आर्यन शानदार हैं।"
दूसरे यूजर ने लिखा, "सत्य प्रेम की कथा' देखी ! एक प्यारी प्रेम कहानी जिसका दिल सही जगह पर है। साथ ही कियारा कितनी स्टनिंग लग रही हैं ! और जाहिर तौर पर कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई! मज्जा आवी गई।" तीसरे यूजर ने लिखा, “सत्य प्रेम की कथा' एक सुंदर, मनोरंजक और जीवन का हिस्सा बनने वाली फिल्म है, जिसमें विशेष रूप से प्यारी कियारा आडवाणी का अभिनय है। आप फिल्म में शानदार थे। फिल्म प्यार की तीव्रता और मासूमियत को शुद्ध सादगी के साथ दर्शाती है। "
Editorial

Editorial

Next Story