Pratahkal-Prasav Watch App to prevent maternal and child mortality

भरतपुर (प्रा.सं.) । जिले के उच्च प्रसव भार वाले चिकित्सा संस्थानों के प्रसव कक्ष को डिजीलाइजेशन किये जाने के लिए प्रसव वॉच एप्लीकेशन (Prasav Watch App) लॉन्च किया गया है जिसके अन्तर्गत आज स्वास्थ्य भवन सभागार में उच्च प्रसव वाले संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों एवं चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत नर्सिंग स्टॉफ जो कि लेबरए पीएनसी वार्ड मेटरनिटी वार्ड में कार्यरत है का आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें हाई लोड डिलीवरी लेबर रूम संस्थानों के स्टाफ को डिजिटल माध्यम से एंट्री का दिया प्रशिक्षण, प्रसव वॉच एप्लीकेशन की कार्य प्रक्रिया सिखाई गई ।
मास्टर प्रशिक्षक डॉ. पंकज जपाइगो ने बताया कि इसके लिए प्रसव पूर्व जांचों से लेकर प्रसव पश्चात तक समयानुसार वास्तवित डेटा प्राप्त किया जा सकेगा। इस एप्लीकेशन की सहायता से प्रसव कक्ष के स्टाफ प्रसूता के लिये समय पर सही एवं उचित निर्णय लेने में सक्षम हो पाएंगे यह एप्लीकेषन मातृत्व एवं नवजात शिशु की मृत्यु में कमी लाने में सहायक सिद्ध होगा एवं इससे मातृत्व सेवाएं और अधिक बेहतर होगी। तथा इससे कागजी काम कम होगा। डॉ. अमर सिंह सैनी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले की चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ एवं बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव एवं मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अनूठी पहल की हैं। संचार क्रांति के युग में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए जिले के 15 चिकित्सा संस्थानों पर 39 प्रसव वॉच एप के सम्बन्ध में टेबलेट प्रदान किए गए हैं ताकि वे इसका उपयोग कर सूचना को त्वरित गति से उच्च चिकित्सा संस्थान तक आदान-प्रदान कर सकेगी।
Editorial

Editorial

Next Story