✕
अलास्का जहाज यात्रा 32 : रोशनी में नहाए फव्वारों ने मन मोह लिया
By EditorialPublished on
आतिशबाजी खत्म होते ही सब लोग एक साथ उठ खड़े हुए। पांच-सात हजार लोग और बाग की संकड़ी संकड़ी राहें सभी अप्रतिम अनुशासन का परिचय देते हुए आगे बढ़ रहे थे, मजाल है जो किसी एक भी व्यक्ति का पांव किसी क्यारी में पड़ जाये। हमारे यहां तो उद्यानों का उपयोग नेताओं की बड़ी बड़ी रैलीयों में होता है, जब रैली खत्म होती है तो भीड़ समूचे बाग की क्यारियों को रौंदते हुए पूरे बाग को तहस नहस कर देती है।

x

Next Story
Related News
X

