Pratahkal-Aditya Thackeray car accident
मुंबई (प्रा.सं.) । मुंबई (Mumbai) के दादर (Dadar) इलाके में एक दोपहिया वाहन ने शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बेटे आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) की कार का एक्सीडेंट (Accident) हो गया। दरअसल, दादर इलाके में आदित्य ठाकरे की एसयूवी को दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिवसेना भवन के पास हुए एक्सीडेंट में कोई घायल नहीं हुआ है। बता दें कि आदित्य ठाकरे एसयूवी में बैठे हुए थे और गाड़ी कोई और चला रहा था। हालांकि, जैसे ही गाड़ी दाहिनी ओर मुड़ने के लिए धीमी हुई ठीक उसी समय दोपहिया वाहन ने एसयूवी को टक्कर मार दी।

Next Story