✕
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त संग्रहित
By EditorialPublished on
भाजयुमो (BJYM) जिला मंत्री अलवर (उत्तर) अजय गुर्जर के 27 वें जन्मदिन पर यहाँ के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान (Blood Donation) शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 22 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । रक्तमणि संयोजक एवं भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता ।

x

कोटपूतली (प्रा.सं.)। भाजयुमो (BJYM) जिला मंत्री अलवर (उत्तर) अजय गुर्जर के 27 वें जन्मदिन पर यहाँ के राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान (Blood Donation) शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 22 युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया । रक्तमणि संयोजक एवं भाजपा नेता मुकेश गोयल ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता । स्वैच्छिक रक्तदान करने से रक्तदाता को आत्मिक प्रसन्नता होती है तथा उनके जीवन में अनेक खुशियां आती है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है, एक व्यक्ति द्वारा किये गये रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है, इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं है। भाजयुमो जिला मंत्री अलवर (उत्तर) अजय गुर्जर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान ओपी मोलाहेड़ा, प्रमोद, साहिल सैनी, अंकित, नरेश, राकेश रावत, देवीसहाय गुर्जर, दीपक रावत, विकास रावत, मनोज सूद, सुन्दर सूद, नीरज लोयती, रवि यादव, धर्मेन्द्र जाट, लीलू सराधना, सुरेन्द्र, रवि पंडित, लखन मीणा, विक्रम सिंह, अमित सिंह, धोलाराम, सचिन कुमार, नीरज, संदीप प्रजापत, हवासिंह गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

