✕
ओडिशा में ट्रेन मालगाड़ी से टकराई; 50 की मौत 350 से अधिक घायल
By EditorialPublished on
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident Odisha) हुआ है। मालगाड़ी से टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।

ओडिशा (एजेंसी)। ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम एक बड़ा ट्रेन हादसा (Train Accident Odisha) हुआ है। मालगाड़ी से टक्कर के बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस की कई बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 50 यात्रियों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। हादसा शाम सात बजकर करीब 20 मिनट पर बाहानगा बाजार स्टेशन पर तब हुआ जब कोरोमंडल एक्सप्रेस कोलकाता के नजदीक शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल जा रही थी। इस घटना पर रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा, करीब 7 बजे शालीमार- चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस बालेश्वर के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन से डिब्बे बराबर वाले ट्रैक पर गिर गए। कुछ वक्त बाद यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली एक अन्य ट्रेन उन डिब्बों से टकरा गई, जिस कारण उसके भी 3-4 कोच पटरी से उतर गए। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे के बाद रेल मंत्री से बात की है। वहीं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी कंट्रोल रूम पहुंच गए हैं। विशेष राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया कि तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। बालासोर के कलेक्टर को भी सभी आवश्यक व्यवस्था करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर स्क्रष्ट को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन यात्रियों (Train Passenger) से भरी पड़ी थी। ट्रेन हादसे (Train Accident) पर रेलवे ने इमरजेंसी नंबर (Railway Emergency Number) भी जारी किया है, जो है - 6782262286।

Editorial
Next Story
Related News
X


