✕
लव जिहाद मामला : बिना हंगामे के पेश कर गई तीनों आरोपियों को पुलिस, भेजा जेल
By EditorialPublished on
शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love jihad) मामले में लिप्त तीनों आरोपियों (The accused) को शुक्रवार को सुबह न्यायालय (Court) खुलने के साथ ही पेश कर दिया जहां उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान उपयोग में लिये तीनों के मोबाइल बरामद कर लिये । एएसआई (ASI) नरेन्द्रसिंह ने पुलिस सुरक्षा (Police protection) में लव जिहाद में लिप्त आरोपी लौहार कॉलोनी आयड़ भुपालपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ भुट्टो, उसके बड़े भाई मोहम्मद खालिद और पा अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद इशाक (Mohd Ishaq) को सुबह सा

उदयपुर : शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में लव जिहाद (Love jihad) मामले में लिप्त तीनों आरोपियों (The accused) को शुक्रवार को सुबह न्यायालय (Court) खुलने के साथ ही पेश कर दिया जहां उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान उपयोग में लिये तीनों के मोबाइल बरामद कर लिये । एएसआई (ASI) नरेन्द्रसिंह ने पुलिस सुरक्षा (Police protection) में लव जिहाद में लिप्त आरोपी लौहार कॉलोनी आयड़ भुपालपुरा निवासी मोहम्मद आसिफ भुट्टो, उसके बड़े भाई मोहम्मद खालिद और पा अब्दुल रज्जाक पुत्र मोहम्मद इशाक (Mohd Ishaq) को सुबह सात बजे रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत लेकर पहुंच गये। सवा सात बजे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम-2 के पीठासीन अधिकारी न्यायालय में पहुंचे उसी दौरान तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने पत्रावली का अवलोकन किया। अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की सूचना से वारदात में प्रयुक्त किये मोबाइल को बरामद किया गया। तीनों से जांच पूर्ण हो चुका है। पीठासीन अधिकारी ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया । मात्र पन्द्रह मिनिट की इस कार्यवाही के दौरान अदालत में किसी को भनक तक नहीं लगी कि तीनों आरोपियों को पेश कर दिया और उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी यही जान रहे थे कि आरोपियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया कोर्ट में नहीं लाया गया। स्मरण रहे कि 22 वर्षीय युवती को आरोपी आसिफ धर्मपरिवर्तन नहीं करने और बुर्का नहीं पहनने पर टुकड़े-टुकड़े कर मां को भेज देने की धमकी दी थी। इस कृत्य में बड़े भाई व पिता ने पूरा साथ दिया था और उन्होंने भी युवती को धमकाया था।
एबीवीपी का प्रदर्शन
एबीवीपी (ABVP) महानगर द्वारा जिला कलेक्ट्री पर एक छात्रा के साथ जबरन धर्मान्तरण एंव उसे जान से मारने की धमकी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। महानगर सहमंत्री अभिषेक मेहता ने बताया कि इस घटना से उदयपुर की शांत एवं सुंदर शहर की छवि को विश्व स्तर पर खराब किया है। एबीवीपी ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा हो एवं पीड़ित को सुरक्षा दी जाए। इस दौरान सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, छात्रसंघ महासचिव कपिश जैन, कार्यालय मंत्री पियूष जोशी, विश्व विद्यालय इकाई अध्यक्ष रौनक राज इकाई, सचिव अक्षत गुर्जर, इकाई उपाध्यक्ष तिलक टांक, नगर मंत्री मुमुक्षा शर्मा, दिव्या व्यास, चंद्रकिरण देवड़ा, पूजा चौहान, हिमाक्षी छतलानी, सोनू चारण सहित कई लोग उपस्थित थे।

Editorial
Next Story
Related News
X


