Pratahkal - Top Story News Update - Nitish Kumar
पटना : बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समय-समय पर सभी विभागों की समीक्षा बैठक करते रहते हैं। शुक्रवार को पर्यावरण विभाग के काम के रिव्यू की बारी थी । समीक्षा बैठक में विभाग के सभी अधिकारी पहुंचे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे, लेकिन मंत्री तेज प्रताप यादव नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव पटना (Pratap Yadav Patna) में ही हैं, लेकिन मीटिंग में नहीं पहुंचे। दरअसल, शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान (Tree plantation drive) की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वृक्षारोपण अभियान की तैयारी को लेकर बैठक की। बैठक में एक तरफ वित्त मंत्री विजय चौधरी बैठे थे, दूसरी ओर पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप की कुर्सी लगी थी, लेकिन उनकी कुर्सी खाली थी। बताया जा रहा है कि पर्यावरण मंत्री होने के नाते तेज प्रताप यादव को इस बैठक में शामिल होना था, लेकिन वे नहीं आए। ऐसे में मंत्री जी की कुर्सी खाली रह गई ।
Editorial

Editorial

Next Story