✕
जयश्रीराम के जयघोष के बीच श्रीराम कथा का शुभारम्भ
By EditorialPublished on
कस्बे में जगह-जगह भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्वालुओं का उत्साह नजर आया जब श्रीराम कथा (Shri Ram Katha) वाचक रामभद्राचार्य महाराज का कस्बे में आगमन हुआ। कस्बे के कुम्हेर रोड स्थित आदर्श टैगोर विद्यालय (Model Tagore School) में बैण्ड-बाजे के बीच पुष्पवर्षा कर श्रद्वालुओं ने श्रीराम कथा वाचक रामभद्राचार्य का अभिनंदन किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को कडी मशक्कत करनी पड गई।

x
नदबई : कस्बे में जगह-जगह भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच श्रद्वालुओं का उत्साह नजर आया जब श्रीराम कथा (Shri Ram Katha) वाचक रामभद्राचार्य महाराज का कस्बे में आगमन हुआ। कस्बे के कुम्हेर रोड स्थित आदर्श टैगोर विद्यालय (Model Tagore School) में बैण्ड-बाजे के बीच पुष्पवर्षा कर श्रद्वालुओं ने श्रीराम कथा वाचक रामभद्राचार्य का अभिनंदन किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को कडी मशक्कत करनी पड गई। कथावाचक रामभद्राचार्य महाराज ने आदर्श टैगोर विद्यालय में रामकथा का शुभारम्भ किया। इससे पहले विद्यालय प्रबंधक सतीशचंद शर्मा व नरेश चंद शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना सम्पन्न की। बाद में देश के अलग-अलग पीठाधीश्वर व साधू संतो ने जगतगुरु रामभद्राचार्य का अभिनंदन किया गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
