✕
पहलवानों को मिला बड़ा समर्थन
By EditorialPublished on
प्रदर्शनकारी पहलवानों (Wrestlers) द्वारा अपने पदक गंगा (Ganga) में बहाने की आशंका से चिंतित 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम (Cricket Team) ने शुक्रवार को उनसे आनन-फानन में फैसला नहीं लेने का अनुरोध करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों का हल निकाला जाएगा। इन दिग्गज क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर, मदन लाल, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर आदि क्रिकेटर शामिल है। पूर्व क्रिकेटरों ने बयान जारी कर कहा कि मेडल विजेता पहलवानों के साथ जिस तरह से बदसलूकी की गई है और उसके वीडियो सामने आए हैं, वह परेशान करने वाला है।

x

नई दिल्ली : प्रदर्शनकारी पहलवानों (Wrestlers) द्वारा अपने पदक गंगा (Ganga) में बहाने की आशंका से चिंतित 1983 विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम (Cricket Team) ने शुक्रवार को उनसे आनन-फानन में फैसला नहीं लेने का अनुरोध करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी शिकायतों का हल निकाला जाएगा। इन दिग्गज क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर, मदन लाल, कपिल देव, दिलीप वेंगसरकर आदि क्रिकेटर शामिल है। पूर्व क्रिकेटरों ने बयान जारी कर कहा कि मेडल विजेता पहलवानों के साथ जिस तरह से बदसलूकी की गई है और उसके वीडियो सामने आए हैं, वह परेशान करने वाला है। भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया 30 मई को हरिद्वार गए थे लेकिन पदकों को गंगा में विसर्जित नहीं किया। 28 मई को बिना अनुमति के नए संसद भवन की ओर मार्च कर रहे पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। लेकिन इस बीच पुलिस ने धरना स्थल को भी खाली करा दिया और ये भी कहा थि कि पहलवानों को जंतर- मंतर (Jantar Mantar) पर वापस नहीं जाने दिया जाएगा। क्रिकेटरों ने पहलवानों से अपील की है कि वे जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि उनकी चिंताओं को सुना जाएगा और जल्दी से कुछ ना करें।
Next Story
Related News
X

