✕
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10 का रिजल्ट
By EditorialPublished on
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 (Rajasthan Board of Secondary Education 2023) का रिजल्ट (Result) आज जारी किया गया है। जोधपुर का इस बार कक्षा 10 का परिणाम (Class 10 result) 94.63 प्रतिशत रहा। इस एग्जाम में कुल 59 हजार 886 स्टूडेंट शामिल हुए। जिनमें 33 हजार 93 बॉयज, 26 हजार 793 गर्ल्स शामिल थी। आज जारी हुए रिजल्ट में 58 हजार 931 स्टूडेंट पास हुए। इस बार बेटियों के मुकाबले बेटे आगे रहे।

x

जोधपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 (Rajasthan Board of Secondary Education 2023) का रिजल्ट (Result) आज जारी किया गया है। जोधपुर का इस बार कक्षा 10 का परिणाम (Class 10 result) 94.63 प्रतिशत रहा। इस एग्जाम में कुल 59 हजार 886 स्टूडेंट शामिल हुए। जिनमें 33 हजार 93 बॉयज, 26 हजार 793 गर्ल्स शामिल थी। आज जारी हुए रिजल्ट में 58 हजार 931 स्टूडेंट पास हुए। इस बार बेटियों के मुकाबले बेटे आगे रहे। कुल 32 हजार 436 बॉयज पास हुए। वहीं 26 हजार 495 पास हुई। कुल रिजल्ट 94.63 प्रतिशत रहा। जोधपुर में बस कंडक्टर की बेटी ने दसवीं बोर्ड कक्षा में 98. 50त्र अंक प्राप्त किए हैं। यशवी राठौड़ के पिता प्रेम सिंह राठौड़ प्राइवेट बस कंडक्टर है। जेतारण के पास तिवड़ी गांव है। यशवी ने बताया उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई की। सभी सब्जेक्ट पर फोकस किया। इंग्लिश और हिंदी की पढ़ाई सिर्फ एक घंटे की। मैथ्स की पढ़ाई डेढ़ से दो घंटे की । संडे को सभी सब्जेक्ट का रिवीजन करती थी ।

Editorial
Next Story
Related News
X
