✕
अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस कार्यशाला संपन्न
By EditorialPublished on
कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (Ministry of Skill Development & Entrepreneurship) के क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, राजस्थान और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर (Jodhpur) द्वारा आज लघु उद्योग केंद्र, जोधपुर के सभागार में 'अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप' (Apprenticeship Awareness Workshop) का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर तथा राजकीय औध्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया ।

x
जोधपुर : कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (Ministry of Skill Development & Entrepreneurship) के क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय, राजस्थान और राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर (Jodhpur) द्वारा आज लघु उद्योग केंद्र, जोधपुर के सभागार में 'अप्रेंटिसशिप अवेयरनेस वर्कशॉप' (Apprenticeship Awareness Workshop) का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर तथा राजकीय औध्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर घनश्याम औझा, लघु उद्योग केंद्र के जॉइन्ट सेक्रेटरी सुरेश बिश्नोई, उधयमी हरीश लोहिया, जनरल मेनेजर श्रवण कुमार झाँझडिया, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अजय वर्धन आचार्य, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के उपनिदेशक सुजीत आर सिंह, राजकीय औध्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के प्राचार्य सुधीर व्यास, पत्र सूचना कार्यालय के आशीष वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, जोधपुर के उपनिदेशक सुजीत आर सिंह, पूर्व महापोर घनश्याम औझा, उधयमी हरीश लोहिया, जनरल मेनेजर श्रवण कुमार झाँझडिया तथा इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अजय वर्धन ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आरडीएसडीई, राजस्थान के सहायक निदेशक मनहरभाई कातरिया, प्रशिक्षण अधिकारी रमेश कुमार वर्मा एवं व्यवसायिक अनुदेशक महेंद्र कुमार सैनी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट, नियम, गाइडलाइन, अप्रेंटिसशिप योजना के फायदे, एनएपीएस योजना, एनएटीएस योजना, अप्रेंटिसशिप पोर्टल तथा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर आरडीएसडीई, राजस्थान के सहायक निदेशक मनहरभाई कातरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
